Power Pills Death Case : हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 53 इलाके से एक दुखद और रहस्यमय मामला सामने आया है, जहां एक 29 वर्षीय युवक अपने किराए के फ्लैट में मृत पाया गया. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत सेक्स से संबंधित दवाओं के अत्यधिक सेवन से हुई हार्ट अटैक के कारण हो सकती है. हालांकि, असली वजह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी.
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक नागपुर का रहने वाला था और गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था. वह अकेले फ्लैट में रह रहा था और रोज की तरह उसका सहकर्मी उसे ऑफिस लेने के लिए पहुंचा था. कई बार दरवाजा खटखटाने और फोन पर संपर्क न हो पाने के बाद सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी.
दरवाजा तोड़कर युवक अचेत मिला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो युवक बेड पर अचेत अवस्था में मिला. कमरे की तलाशी के दौरान कुछ दवाइयों के पैकेट और सप्लीमेंट्स भी बरामद हुए, जिनकी जांच की जा रही है. प्राथमिक तौर पर यह संकेत मिला है कि युवक ने कुछ यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाओं का सेवन किया था. सूत्रों के अनुसार, घटना के समय वह अपनी मंगेतर से मिलने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सभी बरामद दवाओं और युवक के आंतरिक अंगों के सैंपल फॉरेंसिक लैब भेज दिए हैं.
पुलिस ने रिपोर्ट का इंतजार किया
वहीं, थाना सेक्टर 53 पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह साफ हो पाएगी. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. इसी बीच, शहर में नकली दवाओं और अवैध सप्लाई नेटवर्क को लेकर भी हाल ही में बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जिसने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस घटना का किसी भी तरह उस नेटवर्क से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं पाया गया है.
ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









