Punjab Vigilance Bureau : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के तहत मार्च माह के दौरान 9 अलग-अलग ट्रैप मामलों में 9 सरकारी अधिकारियों और एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने इस दौरान सरकारी कर्मचारियों और हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है।
2 विजिलेंस इंक्वायरी भी की गईं दर्ज
प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 19 विजिलेंस मामलों से संबंधित आरोपपत्र पेश किए हैं। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के मामलों की गहराई से जांच करने के लिए 2 विजिलेंस इंक्वायरी भी दर्ज की गईं और एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि 34 आरोपियों के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 26 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
रिश्वतखोरी के 4 मामलों का फैसला सुनाया
इस संबंध में अधिक विवरण देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न सक्षम अदालतों ने पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा दायर और लड़े गए रिश्वतखोरी के 4 मामलों का फैसला सुनाया, जिसमें पांच व्यक्तियों को दोषी ठहराते हुए चार साल से पांच साल की कैद और 5,000 रुपए से 30,000 रुपए तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई।
ये भी पढ़ें- विजिलेंस ब्यूरो इन एक्शन मोड, 33,500 रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









