राजनीति

तेज प्रताप के बयान पर भड़की कांग्रेस, उदित राज ने उन्हें कहा “अपरिपक्व और अस्थिर नेता”

Statement Controversy : जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सत्ता का लालची बताया है और कहा है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस को बेहतर तरीके से संभाल सकती हैं. उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है, उदित राज ने तेज प्रताप यादव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता.

कांग्रेस नेता उदित राज ने तेज प्रताप यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, लेकिन तेज प्रताप यादव “अपरिपक्व और अस्थिर” हैं, उन्होंने कहा कि वे अक्सर इस तरह की बातें करते रहते हैं और उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता.

राहुल गांधी की जीवनशैली और व्यवहार पर टिप्पणी

बता दें कि तेज प्रताप यादव से जब इंडिया ब्लॉक का चेहरा प्रियंका गांधी को बनाए जाने की अटकलों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी धीरे-धीरे सत्ता के प्रति लालची होते जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी बिहार की राजनीति को लेकर महत्वाकांक्षी हैं. तेज प्रताप ने व्यंग्य करते हुए राहुल गांधी की जीवनशैली और व्यवहार पर भी टिप्पणी की.

बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल प्रियंका गांधी ही संभाल सकती हैं, जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी कमजोर हुई है, उन्होंने यह भी दावा किया कि महागठबंधन और बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा है.

तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है.

ये भी पढ़ें- वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button