AC Service : गर्मी शुरू होते ही लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल जाती है. तेज धूप, लू और उमस भरी हवा लोगों को परेशान कर देती है. दिन हो या रात, गर्मी से राहत पाना मुश्किल हो जाता है और रात में चैन की नींद के लिए एसी या कूलर का सहारा लेना पड़ता है. पंखा भी कई बार इस गर्मी में राहत नहीं दे पाता.
ऐसे में एसी अब सिर्फ आराम की चीज नहीं रह गई है, बल्कि गर्मियों में जरूरी साधन बन चुका है. यह गर्मी से राहत तो देती है, लेकिन इसका सही रखरखाव करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अक्सर लोगों को एसी में गैस कम होने या लीक होने की समस्या का सामना करना पड़ता है. हालांकि कुछ आसान संकेतों से इस समस्या का पता लगाया जा सकता है.
AC में गैस लीक होने के 5 आसान संकेत
पाइप पर बर्फ जमना – अगर AC के कॉपर पाइप या आउटडोर यूनिट पर बर्फ जमने लगे, तो यह गैस लीक का संकेत हो सकता है. गैस कम होने पर प्रेशर असंतुलित हो जाता है, जिससे पाइप जमने लगते हैं.
साबुन वाले झाग से जांच- पानी में साबुन मिलाकर झाग बनाएं और उसे पाइप के जोड़ पर लगाएं. अगर वहां बुलबुले बनने लगें, तो गैस लीक की संभावना होती है.
तेल के निशान दिखना – AC की गैस के साथ थोड़ा तेल भी सिस्टम में चलता है. अगर आउटडोर यूनिट के जोड़ों या कॉइल पर चिपचिपे तेल के निशान या काले दाग दिखें, तो यह लीक का संकेत हो सकता है.
अजीब आवाज आना – एसी चलने पर अगर यूनिट से सरसराहट या बुलबुले जैसी आवाज सुनाई दे, तो यह गैस निकलने की ओर इशारा कर सकता है.
कम कूलिंग और ज्यादा बिल – अगर एसी पहले जितनी ठंडक नहीं दे रहा, कंप्रेसर लगातार चल रहा है और बिजली का बिल अचानक बढ़ गया है, तो यह भी गैस लीक का संकेत हो सकता है.
ये भी पढ़ें- वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









