Biharराज्य

तेज प्रताप यादव ने CM सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, बेरोजगारी और नीतियों पर उठाए सवाल

Bihar News : बिहार की एनडीए सरकार लगातार रोजगार और नौकरियों को लेकर बड़े दावे करती रही है. चुनाव से पहले भी कई वादे किए गए थे. अब राज्य में नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर वे बेहतर काम कर रहे हैं और नौकरी देने की बात भी कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं या पोस्टर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को वास्तव में रोजगार मिल सके.

युवाओं के लिए रोजगार पर जोर

उन्होंने आगे कहा कि वे लगातार यह मांग उठाते रहे हैं कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने चाहिए. बिहार में जिस तरह से पलायन हो रहा है और युवा बाहर जा रहे हैं, साथ ही नशे की समस्या भी बढ़ रही है, ऐसे में रोजगार मिलने से युवाओं को सहारा मिलेगा और वे अपने जीवन को बेहतर बना सकेंगे, उन्होंने कहा कि रोजगार मिलना चाहिए, जिससे युवा, महिलाएं और सभी वर्ग लाभान्वित हों.

राहुल गांधी पर तेज प्रताप यादव का हमला

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी तेज प्रताप यादव ने निशाना साधा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भी धीरे-धीरे सत्ता का आकर्षण हो रहा है और वे खुद भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखने लगे हैं, जबकि वे दूसरे राज्य से हैं, उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि राहुल गांधी बिना हेलमेट के किसी और की बुलेट चलाते नजर आए और बाद में उसे छोड़ दिया, साथ ही डीजे पर गाने बजवाने जैसे शौक का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़ें- वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button