Punjabराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 90वां दिन: पंजाब पुलिस की 466 जगहों पर छापेमारी, 216 गिरफ्तार

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 90वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 466 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल के साथ सभी जिलों की पुलिस टीमों पूरे राज्य में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं.

6 फरार अपराधी भी पुलिस के हत्थे चढ़े

मुहिम के 90वें दिन, पुलिस टीमों ने 6 हथियारों समेत 216 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 22,605 हो गई है.

इसके अलावा 59 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 67 व्यक्तियों को तफ्तीश और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस की सख्ती से नशा तस्करों में हड़कंप

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं, तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं.

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 415वें दिन आज 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 3.9 किलो ग्राम हेरोइन, 393 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 7760 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. इसके साथ सिर्फ 415 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 59,803 हो गई है. नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 22 व्यक्तियों को नशा छुड़ाऊ और पुनर्वास के इलाज के लिए राजी किया है.

ये भी पढ़ें- वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button