बड़ी ख़बरराजनीति

Rahul Gandhi on Adani : ‘उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए’, अडानी ग्रुप के खिलाफ आरोपों पर बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi on Adani : कुछ दिन पहले गौतम अडानी और उनके भतीजे पर रिश्वतखोरी का आरोप लगा है। जिसके बाद विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है और अडानी की गिरफ्तारी की मांग हो रही है। इसके साथ ही संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। राहुल गांधी ने कहा कि वे आरोपों से इनकार देंगे। मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सैकड़ों लोगों को छोटे-छोटे आरोपों में गिरफ्तार किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि आप किस दुनिया में रह रहे हो भाई आपको क्या लगता है कि अडानी आरोपों को स्वीकार करेंगे? जाहिर है कि वे आरोपों से इनकार देंगे। मुद्दा यह है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सैकड़ों लोगों को छोटे-छोटे आरोपों में गिरफ्तार किया जा रहा है और सज्जन (गौतम अडानी) पर अमेरिका में हजारों करोड़ रुपये का आरोप है, उन्हें जेल में होना चाहिए। सरकार उन्हें बचा रही है।

ये है मामला

जानकारी के लिए बता दें कि अडानी ग्रीन एनर्जी पर आरोप लगे हैं। आरोप है कि अडानी ग्रीन एनर्जी ने एक सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी है। इसके साथ ही यूएस में निवेशकों के साथ भी धोखाधड़ी का आरोप लगा है। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों पर सफाई दी है और इन आरोपों का खंडन किया है।

यह भी पढ़ें : Punjab News : एनआरआई को निशाना बनाने वाले स्नैचर को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय पैर में लगी गोली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button