Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. यह बात पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी कल्याण, रक्षा सेवाएं कल्याण एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कही.
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अद्वितीय बलिदान दिए हैं. उनका योगदान राष्ट्र के इतिहास का अमूल्य अध्याय है, जिसके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा तथा उनके सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को 11,000 रुपये पेंशन
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, उनकी विधवाओं, अविवाहित एवं बेरोजगार पुत्रियों तथा बेरोजगार पुत्रों को 11,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है, ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित किया जा सके.
मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए जनहितैषी नीतियां लागू कर रही है. इसी क्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान सदैव अक्षुण्ण बना रहे.
ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








