Ali Khamenei Funeral : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के पुत्र मुजतबा खामेनेई अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। यह निर्णय सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि इजराइल की ओर से संभावित हमले के खतरे के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें समारोह से दूर रहने की सलाह दी है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
1.5 से 2 करोड़ लोग होंगे शामिल
वहीं इस राजकीय अंतिम संस्कार में कई देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की गई है। ईरान प्रशासन का अनुमान है कि अंतिम यात्रा में करीब 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं, जिसे देश के इतिहास का सबसे बड़ा राजकीय अंतिम संस्कार माना जा रहा है।
तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ईरान का अनुमान है कि इस राजकीय अंतिम यात्रा में लगभग 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं, जिसे देश के इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार बताया जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है।
अमेरिका-ईरान बातचीत में प्रगति
इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय हालात को लेकर भी बयान सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत में प्रगति का संकेत दिया है, जबकि इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि लेबनान, सीरिया और गाजा में सैन्य तैनाती तब तक जारी रहेगी जब तक हिजबुल्लाह हथियार नहीं छोड़ता।
होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही
रिपोर्ट्स के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट से हाल ही में दर्जनों जहाजों की आवाजाही देखी गई है, जिससे समुद्री व्यापार सामान्य स्थिति की ओर लौटता दिख रहा है। हालांकि, फ्रीज फंड जारी करने, तेल निर्यात में राहत और अन्य क्षेत्रीय समझौतों पर अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है।
ये भी पढ़ें- खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, तेहरान में होगा अंतिम संस्कार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









