Biharराज्य

पटना में JEE छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पढ़ाई के दबाव का जिक्र

Patna Suicide News : बिहार कि राजधानी पटना में JEE की तैयारी करने वाले एक छात्र का शव हॉस्टल में मिलने से हड़कंप मच गया. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो उसने अपने माता-पिता के लिए लिखा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गांधी मैदान के SHO अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है.

तीन चचेरे भाई एक साथ रहते थे

उन्होंने आगे बताया कि तीन चचेरे भाई एक साथ रहते थे. मृतक छात्र का नाम सौरभ कुमार है, जो JEE की तैयारी कर रहा था. जब उसके चचेरे भाई कोचिंग से लौटे तो उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की. दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने वेंटिलेशन ग्रिल से अंदर देखा, जहां छात्र फंदे से लटका हुआ मिला.

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसे छात्र ने अपने माता-पिता के लिए लिखा था. इसमें उसने बताया है कि वह पूरी रात पढ़ाई करता था, लेकिन मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा था, जिसके कारण वह आत्महत्या कर रहा है. प्रारंभिक जांच में मामला पढ़ाई के दबाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है.

ये भी पढ़ें- विजिलेंस ब्यूरो इन एक्शन मोड, 33,500 रुपये रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button