Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

CM Yogi : सीएम योगी ने सशस्त्र सैन्य समारोह का किया उद्घाटन, कहा – ‘हम हर चुनौती का सामना कर…’

CM Yogi : आज सूर्या परिसर में सशस्त्र बल महोत्सव की शुरुआत हुई। सीएम योगी ने सशस्त्र सैन्य समारोह का उद्घाटन किया। सीएम योगी का संबोधन हुआ। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि नौसेना के एकजुट प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। हर स्थिति में सेना हमारी रक्षा करने में सक्षम है।

योगी आदित्यनाथ ने सेना दिवस समारोह के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि थल सेना, वायु सेना और नौसेना के एकजुट प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। हमें याद रखना चाहिए कि हमारे सशस्त्र बल सिर्फ एक रक्षा संरचना नहीं हैं, बल्कि यह हमारे देश की सुरक्षा की एक मजबूत नींव भी है।

‘हमें गर्व है कि…’

मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारे वीर जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की सेवा में तत्पर रहते हैं. इसलिए आमजन के मन में हमेशा वे सम्मान प्राप्त करते हैं. हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसे सक्षम और समर्पित सेना है। हर स्थिति में सेना हमारी रक्षा करने में सक्षम है।  जानकारी के लिए बता दें कि सूर्या खेल परिसर में सशस्त्र बल महोत्सव शुरू हुआ। यह 3 सितंबर से 5 सितंबर तक चलेगा। इसमें सेना वायुसेना नौसेना के हथियारों की प्रदर्शनी लगेगी।

Punjab : 30 लाख पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य निर्धारित किया : गुरमीत सिंह खुड्डियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐ

Related Articles

Back to top button