Punjabराजनीति

पंजाब विधानसभा में पंजाब कृषि उत्पाद मंडियां (संशोधन) बिल-2024 सहित चार महत्वपूर्ण बिल पास

Bill Passed : पंजाब विधानसभा ने चार महत्वपूर्ण बिल पास किए हैं, जिनमें पंजाब गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (संशोधन) बिल, 2024, पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल, 2024, पंजाब पंचायत राज (संशोधन) बिल, 2024 और पंजाब कृषि उत्पाद मंडियाँ (संशोधन) बिल, 2024 शामिल हैं।

वित्त और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में पंजाब गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (संशोधन) बिल पेश किया। इसी प्रकार, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल, 2024 और ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब पंचायत राज (संशोधन) बिल, 2024 पेश किया। तीनों बिल सर्वसम्मति से पास हो गए।

चौथा बिल कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिया ने पंजाब कृषि उत्पाद मंडियाँ (संशोधन) बिल, 2024 पेश किया, जो विधानसभा में बहुमत से पास हो गया।

रिपोर्टः अमित कुमार संवाददाता, चंडीगढ़

यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ पंजाब वस्तु एवं सेवा कर संशोधन विधेयक-2024

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button