Delhi NCRUttar Pradesh

नोएडा में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 11 बाइक समेत हथियार बरामद

GB Nagar Police : नोएडा के थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सोनू हलदर और नाजिम के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को सेक्टर-28 नोएडा क्षेत्र से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इसके अलावा आरोपी सोनू हलदर के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण इस प्रकार है-

सोनू हलदर पुत्र मधू हलदार, निवासी ग्राम छलेरा, सेक्टर-44, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 23 वर्ष।
नाजिम पुत्र छोटे लाल उर्फ ननकू उर्फ बाबा जी, निवासी ग्राम तकिया धर्मपुर, थाना माधवगंज, हरदोई, वर्तमान पता ग्राम छलेरा, सेक्टर-44, थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 20 वर्ष।

इस मामले में थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर में मुकदमा संख्या 218/2026 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सोनू हलदर का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें थाना सेक्टर-39 में 2024 और 2021 के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और मारपीट से जुड़े मामले शामिल हैं। वहीं आरोपी नाजिम के खिलाफ भी 2025 में चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज पाए गए हैं।

यामाहा, हीरो समेत बाइकें शामिल

बरामद वाहनों में दिल्ली और नोएडा क्षेत्र से चोरी की गई कई मोटरसाइकिलें शामिल हैं, जिनमें यामाहा, हीरो, पल्सर, टीवीएस और बजाज कंपनियों की बाइकें शामिल हैं। इन वाहनों से जुड़े विभिन्न थानों में पहले से मामले दर्ज हैं, जिनमें ज्योति नगर, न्यू अशोक नगर, बदरपुर और समयपुर बादली (दिल्ली) तथा गौतमबुद्धनगर और अन्य स्थानों के केस शामिल हैं।

पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

बरामदगी का विवरण-

  • मोटरसाइकिल यामाहा, वाहन संख्या DL10SH1530, संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 12446/2026, थाना ज्योति नगर, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली।
  • मोटरसाइकिल यामाहा, वाहन संख्या DL3SEH8936, संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 12892/2026, थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली।
  • मोटरसाइकिल हीरो, वाहन संख्या DL3SCY9867, संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 09344/2026, थाना बदरपुर, साउथ-ईस्ट दिल्ली।
  • मोटरसाइकिल हीरो, इंजन संख्या HA11E7RHB49230। संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 10504/2026, थाना समयपुर बादली, आउटर नॉर्थ दिल्ली।
  • मोटरसाइकिल पल्सर, वाहन संख्या DL3SCA7323, चेसिस संख्या MD2DHDHZZUCJ81165, इंजन संख्या DHGBUJ52201
  • मोटरसाइकिल हीरो, वाहन संख्या DL7SBW3608, चेसिस संख्या MBLHA10AWDGM07802, इंजन संख्या HA10ENDGM06704
  • मोटरसाइकिल हीरो, वाहन संख्या UP16BK7239, चेसिस संख्या MBLHA10CGGHM62397, इंजन संख्या HA10ERGHM72690
  • मोटरसाइकिल टीवीएस, वाहन संख्या UP16CR2439, चेसिस संख्या MD621BP23L3L03567, इंजन संख्या BP2LL2501044
  • मोटरसाइकिल हीरो, वाहन संख्या UP16DD3061, चेसिस संख्या MBLHAW120NHA29268, इंजन संख्या HA11EDNHA45258
  • मोटरसाइकिल बजाज, वाहन संख्या UP16BJ5612, चेसिस संख्या MD2A15BZ3FRE65402, इंजन संख्या HA11EDNHA45258
  • मोटरसाइकिल टीवीएस, वाहन संख्या UP16EZ0712, चेसिस संख्या MD625BK2XS3C01079, इंजन संख्या BK2CS3800664

12- 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस।

ये भी पढ़ें- असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button