Azamgarh News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है, सीएम ने कहा कि किसी भी बेटी का सम्मान सर्वोपरि है और उसके खिलाफ अपमानजनक भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती.
सीएम योगी ने बताया कि उन्होंने मामला संज्ञान में आते ही पुलिस को तुरंत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि बेटी, बेटी होती है और उसके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता.
किसी प्रकार का भेदभाव नहीं
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वे ऐसे संस्कारों में पले-बढ़े हैं, जहां “गांव की बेटी सबकी बेटी और गांव की बहन सबकी बहन” की भावना सिखाई जाती है, उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया.
सीएम योगी की अखिलेश यादव को नसीहत
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को भाषा के संयम और मर्यादा की सीख देनी चाहिए, उन्होंने कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले यह भी देखना चाहिए कि अपने ही लोगों द्वारा किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है.
सीएम ने दोहराया कि बहन-बेटियों, बुजुर्गों, दिवंगत व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- सोने में निवेश को लेकर बदला नजरिया, विशेषज्ञ बोले- नई खरीदारी से बचें निवेशक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









