क्राइम

इंदौर की सोनम के बाद पुणे की सिया चर्चा में… प्रेमी के लिए मंगेतर की हत्या का आरोप

Pune Siya Case : इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी मामले के बाद महाराष्ट्र के पुणे जिले से भी एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सबको हैरान कर दिया. यहां शादी की तैयारियों के बीच 24 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत हो गई. पहले इसे ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा माना गया, लेकिन जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने इसे कथित साजिश के एंगल से देखना शुरू कर दिया.

लोहागढ़ किले में केतन की मौत को शुरुआत में दुर्घटना बताया गया था. कहा गया कि फोटो खींचते समय संतुलन बिगड़ने से वह करीब 350 फीट गहरी खाई में गिर गए. परिवार भी इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना मान रहा था, लेकिन मोबाइल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया और अन्य जांच के बाद मामला बदल गया. पुलिस की जांच अब केतन की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी नाम के युवक के इर्द-गिर्द घूम रही है.

शादी की तैयारियों के बीच जन्मदिन का जश्न

केतन की शादी अगले महीने होने वाली थी और घर में तैयारियां चल रही थीं. परिवार ने जयपुर में शादी समारोह की तैयारी की थी. इसी बीच 19 जून को सिया के जन्मदिन के लिए महाबलेश्वर में कार्यक्रम की योजना भी बनाई गई थी, जहां कई कमरे बुक किए गए थे.

जांच के दौरान शादी से पहले बाली यात्रा रद्द होने की घटना भी सामने आई. बताया गया कि पासपोर्ट से जुड़ी वजह से यात्रा नहीं हो सकी, जिसकी भी जांच की जा रही है.

लोहागढ़ ट्रेक से शुरू हुई जांच

पुलिस के मुताबिक 31 मई को केतन और सिया लोहागढ़ ट्रेक पर गए थे. इसके बाद 14 जून को भी उन्हें वहां ले जाने की बात सामने आई. आरोप है कि उस दौरान भी उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी.

19 जून को फिर लोहागढ़ जाने की बात सामने आई. पुलिस का दावा है कि इस दौरान चेतन चौधरी भी वहां मौजूद था और आरोप है कि केतन को खाई में धक्का दिया गया. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें – बुजुर्गों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार की बड़ी पहल, 1.11 लाख से ज्यादा लोगों को मिला लाभ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button