Other Statesराज्य

ओडिशा में बंगाल-बिहार के 34 नाबालिग रेस्क्यू, RPF ने बाल कल्याण समिति को सौंपे

Bengal Bihar Minors : ओडिशा के ब्रह्मपुर में रविवार को फलकनुमा एक्सप्रेस से करीब 34 नाबालिग लड़कों को रेस्क्यू किया गया. ये सभी बच्चे कथित तौर पर हैदराबाद जा रहे थे. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए इन्हें रोका और बाद में आगे की प्रक्रिया के लिए गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) को सौंप दिया.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी नाबालिग पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये बच्चे पढ़ाई के उद्देश्य से हैदराबाद जा रहे थे. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जीआरपी ने इस दौरान दो युवकों से पूछताछ भी शुरू की है, जो इन बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे.

घटना के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बच्चों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली.

ब्रह्मपुर स्टेशन पर 34 नाबालिगों का रेस्क्यू

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के एक अधिकारी के अनुसार, चाइल्डलाइन की मदद से सभी 34 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, उन्होंने बताया कि ये बच्चे किशनगंज से हावड़ा की ओर जा रहे थे और कुछ ने मदरसे में पढ़ाई की बात कही, लेकिन इसके समर्थन में कोई दस्तावेज नहीं मिला. साथ ही उनके साथ मौजूद युवकों के पास भी किसी प्रकार की वैध पहचान या जिम्मेदारी का प्रमाण नहीं पाया गया.

फिलहाल सभी बच्चों को आगे की कानूनी और संरक्षण प्रक्रिया के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का शानदार कलेक्शन, दूसरे दिन भी जारी रफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button