Punjabराज्य

एस.सी. आयोग ने रवनीत सिंह बिट्टू को दिया 24 जून को पेश होने का एक और अवसर

Punjab News : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने धूरी मामले में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए एक और अवसर दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि धूरी मामले में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनकी ओर से एडवोकेट रमनदीप सिंह और एडवोकेट ए.एस. बरनाला उपस्थित हुए। उन्होंने आयोग को बताया कि रवनीत सिंह बिट्टू नई दिल्ली में कुछ व्यस्तताओं के कारण सोमवार को उपस्थित नहीं हो सकते।

24 जून 2026 को पेश होने का दिया गया समय

उन्होंने आयोग से अनुरोध किया कि रवनीत सिंह बिट्टू को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए एक और अवसर दिया जाए। आयोग ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें 24 जून 2026 को सुबह 11 बजे उपस्थित होने का समय दिया।

साथ ही, एस.एस.पी. संगरूर को निर्देश दिया गया कि यदि रवनीत सिंह बिट्टू अगली तारीख पर भी उपस्थित नहीं होते हैं, तो इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए 25 जून 2026 को एस.पी. मुख्यालय, संगरूर के माध्यम से रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाए।

ये भी पढ़ें – एस.सी. कमीशन ने राजा वड़िंग मामले में पंजाब पुलिस से 2 जुलाई को रिपोर्ट तलब की

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button