राष्ट्रीय

पुलवामा में 3.5 तीव्रता का भूकंप, झटके महसूस होते ही घरों से बाहर आए लोग

Earthquake News : गुरुवार (25 जून) को दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जहां वेनेजुएला और जापान में आए तेज भूकंप ने लोगों की चिंता बढ़ाई, वहीं भारत के कुछ राज्यों में भी धरती कांपी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय में अलग-अलग तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए. राहत की बात यह रही कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली.

NCS के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 25 जून की सुबह करीब 2:30 बजे भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र 33.913 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.095 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था तथा इसकी गहराई जमीन से लगभग 15 किलोमीटर नीचे थी. रात के समय आए झटकों से लोग घबरा गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि किसी नुकसान की सूचना नहीं है.

गोलपाड़ा में 3.7 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले 24 जून की रात 12:34 बजे असम के गोलपाड़ा जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसका केंद्र गोलपाड़ा क्षेत्र के पास था और इसकी गहराई 12 किलोमीटर बताई गई. इस भूकंप से भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई.

वहीं, 24 जून को सुबह 8:08 बजे मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई. कम तीव्रता होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका एहसास नहीं हुआ.

इन क्षेत्रों में क्यों आते हैं भूकंप?

विशेषज्ञों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं. इसकी मुख्य वजह इंडियन टेक्टोनिक प्लेट का लगातार उत्तर दिशा की ओर बढ़ना और यूरेशियन प्लेट से टकराना है. इस प्रक्रिया के कारण दोनों प्लेटों के बीच दबाव बनता रहता है, जो समय-समय पर भूकंप के रूप में बाहर निकलता है. इंडियन टेक्टोनिक प्लेट हर वर्ष लगभग 50 मिलीमीटर यानी करीब 5 सेंटीमीटर आगे बढ़ती है, जिससे इन इलाकों में छोटे और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button