Iran Invites PM Modi : ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है। यह जानकारी सामने आने के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक चर्चाओं ने भी गति पकड़ ली है।
सूत्रों के अनुसार, खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े धार्मिक और आधिकारिक कार्यक्रम 5 से 9 जुलाई के बीच अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। शुरुआत में आयोजन 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में होंगे, जबकि अंतिम कार्यक्रम 9 जुलाई को मशहद में संपन्न होगा।
विदेश मंत्रालय तक पहुंचा आमंत्रण
भारत की ओर भेजा गया यह आमंत्रण विदेश मंत्रालय तक पहुंच चुका है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं। साथ ही यह भी तय नहीं हुआ है कि भारत का कोई अन्य प्रतिनिधिमंडल ईरान जाएगा या नहीं।
होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही शुरू
इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और अमेरिका के संबंधों को लेकर भी नई स्थिति बनी है। दोनों देशों के बीच एक समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। इसी समझौते के तहत अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में 60 दिनों की राहत देते हुए एक विशेष लाइसेंस जारी किया है, जिससे ईरानी तेल का अमेरिका में आयात संभव हो सकेगा। गौर करने वाली बात यह है कि अमेरिका ने 1990 के दशक के बाद से बड़े पैमाने पर ईरानी तेल का आयात नहीं किया था।
ये भी पढ़ें- FASTag Annual Pass : 20 KM दायरे में रहने वालों के लिए खुशखबरी! सिर्फ 350 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड टोल पास
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









