Iran-Israel War : ईरान-इजरायल जंग को लेकर पाकिस्तान से बड़ी जानकारी सामने आई है। पाक सऊदी के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान स्टेंड ले सकता है। बता दें कि ईरान ने सऊदी अरब पर मिसाइल से हमला किया है। जिसके बाद पाकिस्तान कोई ना कोई एक्शन ले सकता है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने ईरानी समकक्ष को सऊदी अरब पर हमला न करने की चेतावनी दी है। उसने कहा कि मैंने ईरान को समझा दिया है कि हमारा ईरान के साथ रक्षा समझौता हुआ है। ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में यह रक्षा समझौता एक्टिव हो सकता है।
कई देश कर रहे संघर्ष
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों, दूतावासों और कुछ महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए हैं। इन घटनाओं के बाद कई देश इस संघर्ष की स्थिति से प्रभावित हुए हैं।
सऊदी अरब पर हुए कम हमले
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुआ सुरक्षा समझौता रियाद के लिए एक तरह की सुरक्षा ढाल की तरह काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब पर अन्य देशों की तुलना में कम हमले हुए हैं। डार के अनुसार, ईरान ने पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि सऊदी अरब की जमीन का इस्तेमाल उसके खिलाफ न हो।
ईरान ने इजरायल पर दागी कई मिसाइलें
सूचना के मुताबिक, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुआ यह समझौता सुरक्षा सहयोग को मजबूत करता है और दोनों देशों ने इसे मिलकर सुरक्षा की दिशा में कदम बताया है। इसी बीच ईरान और इजरायल के बीच भी तनाव बढ़ा है। ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागीं, जिसके बाद क्षेत्र में लगातार हवाई हमले जारी रहे। इससे पहले अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के कुछ सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी।
कई क्षेत्रों में बढ़ रहा तनाव
इजरायल ने लेबनान में भी हमले किए, जिनका निशाना हिजबुल्लाह से जुड़े ठिकाने बताए गए। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ते तनाव का हिस्सा मानी जा रही है। हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह संघर्ष आने वाले दिनों में और लंबा खिंच सकता है।
ये भी पढ़ें- Iran Israel War : ईरान पर जबरदस्ती थोपी गई जंग, इस्लामिक दुनिया पर मुसीबतें- पाकिस्तान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









