बड़ी ख़बरविदेश

‘सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम और उनका प्रतिनिधिमंडल ओडिशा की यात्रा पर…’, MEA का बयान

MEA : सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय में सचिव जयदीप मजूमदार ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान भारत के पूर्वी हिस्से की यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की थी।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा कि आज सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम और उनका प्रतिनिधिमंडल ओडिशा की यात्रा पर है। यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान भारत के पूर्वी हिस्से की यात्रा करने की इच्छा व्यक्त की थी। सिंगापुर के राष्ट्रपति की ओडिशा यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह ओडिशा की एक ऐसी यात्रा होगी जिसका ओडिशा सरकार को बहुत बेसब्री से इंतजार है। ओडिशा के मुख्यमंत्री भी उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन करेंगे।

विदेश मंत्रालय में कहा कि हम आसियान देशों के साथ बहुत करीब से काम करते हैं।चूंकि म्यांमार भारत का पड़ोसी और आसियान और बिम्सटेक सदस्य दोनों है। म्यांमार की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई।

आपको बता दें कि  पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शणमुगरत्नम से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति भवन में शणमुगरत्नम के सम्मान में भोज का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित प्रमुख नेता शामिल थे।

यह भी पढ़ें : मनु भाकर, डी गुकेश को मिला खेल रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए खेल पुरस्कार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button