Other Statesराज्य

लेह में भूकंप के झटके, 4.1 तीव्रता दर्ज, लोग घरों से बाहर निकले

Ladakh Earthquake : गुरुवार तड़के भारत के लद्दाख क्षेत्र में भूकंप के झटकों ने लोगों को अचानक नींद से जगा दिया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, लेह में सुबह करीब 3:54 बजे भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई.

जानकारी के मुताबिक, भूकंप की गहराई लगभग 150 किलोमीटर जमीन के अंदर थी. झटके इतने तेज थे कि कई इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. उस समय अधिकतर लोग सो रहे थे, जब अचानक धरती में कंपन महसूस हुआ और घरों के अंदर रखी चीजें हिलने लगीं.

जान-माल का नुकसान नहीं

हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. इससे पहले बुधवार शाम ओडिशा के कालाहांडी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. वहां भी रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई थी. भूकंप का केंद्र लगभग 24 किलोमीटर की गहराई में था.

कालाहांडी जिले के धर्मगढ़, जूनागढ़, कोकसारा, थुआमूल रामपुर और भवानीपटना जैसे क्षेत्रों में कुछ सेकंड तक कंपन महसूस किया गया था. प्रशासन के अनुसार, उस घटना में भी किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

भूकंप से बचाव के आसान उपाय

  • अगर भूकंप के तेज झटके महसूस हों तो मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर सिर को हाथों से ढक लें. हल्के झटकों में सुरक्षित जगह पर जमीन पर बैठ जाएं.
  • अगर आप ऊंची इमारत में हैं तो झटके खत्म होने तक अंदर ही रहें. भूकंप रुकने के बाद ही बाहर निकलें.
  • बाहर निकलने के बाद इमारत से दूर और खुले स्थान पर खड़े रहें, ताकि किसी भी नुकसान से बचा जा सके.
  • ऊंची इमारतों में सीढ़ियों का इस्तेमाल करें, लिफ्ट का प्रयोग न करें क्योंकि बिजली जाने का खतरा रहता है.
  • भूकंप के समय बिजली के खंभों, पेड़ों, तारों, पुलों और भारी वाहनों के पास खड़े न हों.
  • अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो उसे सुरक्षित जगह रोककर अंदर ही बैठे रहें और खुले स्थान पर खड़ी करें.

• अगर कोई व्यक्ति मलबे में फंस जाए तो बिना हिले-डुले मदद का इंतजार करें और खुद बाहर निकलने की कोशिश न करें.

  • घर में हमेशा एक आपदा राहत किट तैयार रखें.
  • भूकंप के समय घर के बिजली, गैस और अन्य स्विच बंद कर दें ताकि कोई दुर्घटना न हो.

ये भी पढ़ें- RBI Grade B भर्ती 2026 : जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button