Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराज्यराष्ट्रीय

Delhi-NCR में कुत्तों का बढा आतंक ! 10 साल के मासूम पर Pitbull ने किया था अटैक, ओनर पर लगा जुर्माना

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कुत्तों का आतंक चरम पर है। कहीं इनको लेकर बवाल बरपा है तो कहीं इनके काटने का डर फ़ैल गया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में Pitbull कुत्ते ने 10 साल के एक लड़के को बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, वो तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा और 150 टांके लगे। बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसे अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि, घटना 3 सितंबर को गाजियाबाद के संजय नगर इलाके में हुई जब लड़का अपने घर के बाहर पार्क में खेल रहा था। मालिक पिटबुल कुत्ते को टहलने के लिए बाहर ले गया था लेकिन अचानक वह भाग गया और उसने बच्चे पर हमला कर दिया। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कुत्तों के आतंक का ग्राफ बढ़ रहा

बता दें कि हाल ही में गाजियाबाद में एक और ऐसा मामला सामने आया था। एक महिला के पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में छोटे बच्चे को काट लिया था। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह मामला राज नगर एक्सटेंशन स्थित चार्ल्स कैसल सोसाइटी का था।

Related Articles

Back to top button