Advertisement

मनोज तिवारी के सांसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने बचाई लाज, किया शानदार प्रदर्शन

Share
Advertisement

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं  जिसमें आप की  बल्ले-बल्ले होती दिखाई दे रही है। जानकारी के लिए बता दें कि  आप ने 132 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करके  भाजपा के राजनीतिक हौसलों को परास्त करने का  काम किया है।

Advertisement

भाजपा इस चुनाव में भले ही औंधे मूंह गिरक गई  हो लेकिन लोकसभा की सभी सीटों पर अब भी उसी का दबदबा है। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा सत्ता में है।  ऐसे में जानना भी बड़ा खास होगा कि कि नामी सांसद मनोज तिवारी के क्षेत्र से किस पार्टी के कितने पार्षद जीते हैं।

भोजपुरी गायक और भाजपा नेता उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में नगर निगम की 41 सीटें हैं। बता दें कि अब तक के रुझानों के मुताबिक, 20 सीटों पर भाजपा और 16 सीटों पर आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि आंकड़ों में लगातार बदलाव भी देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें