Banana Benefits : केला एक ऐसा फल है जो सालभर आसानी से उपलब्ध रहता है और ज्यादातर लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ फाइबर और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए केला फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को केला खाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।
400 मिलीग्राम तक पोटैशियम
एम्स की ट्रेंड जनरल फिजिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका शेहरावत के मुताबिक, सामान्य लोग रोजाना 1 से 2 केले का सेवन कर सकते हैं। केले में मौजूद पोटैशियम मांसपेशियों और नसों के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। एक केले में लगभग 400 मिलीग्राम तक पोटैशियम पाया जा सकता है।
इन लोगों को केले से बचना चाहिए
हालांकि, किडनी से जुड़ी समस्या वाले लोगों को केला खाने से बचना चाहिए। किडनी के मरीजों के शरीर में पोटैशियम का स्तर पहले से बढ़ा हुआ हो सकता है और कमजोर किडनी इसे सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाती। ऐसे लोगों को केला और नारियल पानी जैसी पोटैशियम वाली चीजों का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।
बढ़ सकता है शुगर लेवल
डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में केला खा सकते हैं। अगर ब्लड शुगर नियंत्रण में है तो एक छोटा केला खाया जा सकता है। केले का ग्लाइसेमिक लोड कम होता है, हालांकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होने के कारण कुछ समय के लिए शुगर लेवल बढ़ सकता है। जिन लोगों का शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है या नियंत्रण में नहीं है, उन्हें अपनी डाइट डॉक्टर की सलाह के अनुसार रखनी चाहिए।
बारिश में केला खाने से परहेज
इसके अलावा, जिन लोगों को ज्यादा सर्दी-जुकाम, कफ या सांस से जुड़ी परेशानी रहती है, उन्हें केला खाने से बचने की सलाह दी जाती है। खासकर अस्थमा के मरीजों को ठंड और बारिश के मौसम में केला खाने में सावधानी बरतनी चाहिए।
A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)
सीमित मात्रा में करना चाहिए सेवन
ज्यादा मात्रा में केला खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना या एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। वहीं, वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को भी केले का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है। कुल मिलाकर, स्वस्थ व्यक्ति के लिए केला एक पौष्टिक फल है, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी स्थिति के अनुसार इसका सेवन करना चाहिए।
Disclaimer : इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हिंदी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- ईरान के साथ बातचीत के लिए तैयार ट्रंप, बोले- हमला रोकने से बचेंगी कई जानें, न्यूक्लियर डील के भी संकेत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









