Delhi NCR

दिल्ली-NCR में 8 अगस्त तक बारिश की संभावना, IMD ने 4 अगस्त के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR के लोगों को इस सप्ताह भी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 8 अगस्त तक बीच-बीच में बारिश का दौर जारी रह सकता है. विभाग का कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. वहीं, 4 अगस्त से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इसे देखते हुए 4 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

IMD के मुताबिक, 2 अगस्त (रविवार) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था. इस दौरान हवा में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम 65 प्रतिशत दर्ज की गई.

बीते 24 घंटे में हल्की बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी के कई हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की ग. इस अवधि में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस का बदलाव देखने को मिला, जबकि अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. पूर्वी दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं.

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार (3 अगस्त) को दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है. कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. सुबह से शाम तक कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश दर्ज होने के आसार हैं, जबकि शाम या रात के समय एक और हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

आज अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. IMD के मुताबिक, 4 अगस्त से 8 अगस्त तक भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button