PAN Card New Rules 2026 : यदि आपके पास पैन कार्ड है या आप नया पैन बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़े नए नियमों की जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। वित्तीय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने और टैक्स चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से आयकर विभाग ने पैन सिस्टम में कई बदलाव लागू किए हैं। इन बदलावों के तहत आवेदन प्रक्रिया से लेकर बड़े वित्तीय लेन-देन तक के नियमों को संशोधित किया गया है।
जन्मतिथि प्रमाण से नहीं चलेगा काम
नए प्रावधानों के अनुसार, अब ई-पैन बनाने या पैन में किसी प्रकार का अपडेट कराने के लिए आधार को अकेले जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में पर्याप्त नहीं माना जाएगा। इसके साथ अतिरिक्त दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं की मार्कशीट, पासपोर्ट या वोटर आईडी भी अनिवार्य हो सकते हैं।
नए निर्धारित फॉर्म किए गए लागू
पैन आवेदन प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। पुराने फॉर्म की जगह नए निर्धारित फॉर्म लागू किए गए हैं, जिनमें अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग आवेदन प्रारूप तय किया गया है। इसके साथ ही अब सभी आवेदन पूरी तरह डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम से गुजरेंगे, जिससे डेटा मिलान अधिक सख्त और सटीक हो गया है।
कैश पेमेंट करने में इजाफा
नए नियमों में छोटे और मध्यम वर्ग के टैक्सपेयर्स को राहत दी गई हैं। अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री में पैन कार्ड अनिवार्य करने की सीमा को ₹10 लाख से बढ़ाकर सीधे ₹20 लाख कर दिया गया है। वहीं अब ₹5 लाख से अधिक की कीमत वाले वाहनों (जिसमें अब दो-पहिया वाहन भी शामिल हैं) की खरीद पर ही पैन की अनिवार्यता होगी। ट्रैक्टर को इस दायरे से बाहर रखा गया है। होटल, बैंक्वेट हॉल या इवेंट मैनेजर को कैश पेमेंट करने की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर अब ₹1 लाख कर दी गई है।
नई व्यवस्था में नाम, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत विवरण को आधार डेटाबेस से पूरी तरह मेल खाना जरूरी होगा। किसी भी प्रकार की त्रुटि या अंतर पाए जाने पर आवेदन स्वतः अस्वीकार किया जा सकता है।
ट्रांजैक्शन पर रखी जाएगी नजर
जिन लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है, उनके लिए पहले इस्तेमाल होने वाले वैकल्पिक फॉर्म को भी अपडेट किया गया है। अब बड़े मूल्य के लेन-देन में पैन अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि छोटे स्तर के ट्रांजैक्शन में भी निगरानी की सीमा बढ़ा दी गई है। कुल मिलाकर, नए नियम पैन सिस्टम को अधिक सख्त, डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Ghaziabad Surya Murder Case : सूर्या हत्याकांड मामले पर बुलडोजर एक्शन, असद के घर पर चिपका नोटिस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









