
Parliament : संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही चल रही है। ऐसे में राहुल गांधी ने वायनाड का दौरा किया था। इसी पर आज संसद में राहुल गांधी ने बात की। उन्होंने बुधवार को कहा कि मैं बहन प्रियंका के साथ वायनाड गया था। मैंने अपनी आंखों से वहां का दर्द और बर्बादी देखी है। दो किलोमीटर के इलाके में पूरी बर्बादी हुई। 400 से ज्यादा लोग मरे।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं बहन प्रियंका के साथ वायनाड गया था। मैंने अपनी आंखों से वहां का दर्द और बर्बादी देखी है। दो किलोमीटर के इलाके में पूरी बर्बादी हुई। 400 से ज्यादा लोग मरे। NDRF, SDRF और सेना ने राहत कार्य किए। अलग-अलग विचारधारा और कम्युनिटी के लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आए। यह बहुत बड़ी ट्रेजिडी है। मैं सरकार से मांग करूंगा कि वायनाड के लोगों के पुनर्वास के लिए पैकेज दे और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करें।
महत्वपूर्ण सड़कों को नुकसान : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि भूस्खलन की वजह से महत्वपूर्ण सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे रेस्क्यू टीम को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। मैं सरकार से गुजारिश करूंगा कि लोगों को फिर से बचाने के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया जाए। मैं चाहूंगा कि सरकार मुआवजे की राशि को भी बढ़ाए। साथ ही मैं सरकार से चाहूंगा कि वह वायनाड में हुए भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। वायनाड में कुछ परिवार ऐसे हैं, जहां सिर्फ एक ही लोग इस हादसे में बचे हैं।
आपको बता दें कि केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड होने से कई लोगों की जान चली गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड से 387 लोगों ने जान गवां दी। इसमें कुछ लोग लापता भी बताए गए। इस लैंडस्लाइड ने वायनाड में बड़ी तबाही मचा दी है। लंबे समय तक NDRF, SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी दौरा किया था।
Manu Bhaker: दो मेडल के साथ भारत लौटीं मनु भाकर, ढोल-नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप