पार्टी को युवा साथियों पर पूरा भरोसा- उमेश सिंह कुशवाहा

Youth wing of JDU

Youth wing of JDU

Share

Youth wing of JDU: बुधवार को पार्टी मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में बिहार युवा जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहें। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे युवा साथियों पर पार्टी को पूरा भरोसा है।

Youth wing of JDU: ‘मोदी सरकार युवाओं से छीन रही नौकरियां’

उन्होंने कहा हम लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर, राम मनोहर लोहिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा से छात्र एवं युवाओं को उचित अवसर देने का काम किया। मोदी सरकार युवाओं की नौकरी छीन रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारी सरकार ने हाल के दिनों में ही 1 लाख 20 हजार से अधिक युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र देने का काम किया। ऐसा ऐतिहासिक काम पहले कभी नहीं हुआ था।

Youth wing of JDU: ‘युवाओं के कंधे पर देश बचाने की जिम्मेदारी’

उन्होंने कहा कि संविधान के बुनियादी ढांचे को नष्ट किया जा रहा है। गौरवशाली इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है। संवैधानिक संस्थाएं एवं जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसे समय में युवाओं की कंधे पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और देश को बचाने के लिए उन्हें अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। दलित एवं महिला पर जब अत्याचार होता है तो प्रधानमंत्री मौन हो जाते हैं क्या यही उनका सबका साथ और सबका विकास है?

Youth wing of JDU: ‘भगत सिंह ने मां से कहा था…बड़ी मां मुझको बुला रही है’

राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा युवा पीढ़ी के सामने आज अनेक चुनौतियां हैं। आजादी के पहले जब महात्मा गांधी के नेतृत्व में ब्रिटिश शासन से मुक्ति के लिए संघर्ष चल रहा था तब उस समय नौजवान नारा लगाते थे कि ‘‘कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा, यह जिंदगी है कौम की कौम पर लुटाए जा़ यानी अपने देश को आजाद करने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए और कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए। भगत सिंह और राजगुरु जब अपने जीवन की आहुति दी थी तब उन्होंने अपनी मां को एक पत्र लिखा कि ‘‘बड़ी मां मुझको बुला रही है यानी भारत माता। वह बोले, जेपी आंदोलन के समय एक नारा था ‘तीर पर कैसे रुकूँ मैं, आज लहरों में निमंत्रण है़’ यानि देश के सामने समस्याओं का अंबार है तो विराम नहीं ले सकता। वर्तमान परिस्थिति के लिए भी सार्थक नारा यही है।

Youth wing of JDU: ‘आने वाले छह महीने देश के लिए महत्वपूर्ण’

उन्होंने कहा कि हमने एक बार नीतीश कुमार से पूछा कि आपका एजेंडा क्या है तो उन्होंने जवाब दिया गवर्नेंस, गवर्नेंस और गवर्नेंस। यानी कानून सबके लिए बराबर रहेगा। नीतीश कुमार ने पंचायत में महिला आरक्षण देकर उदाहरण प्रस्तुत करने का काम किया। महंगाई बढ़ती जा रही है। भारत की अर्थव्यवस्था आज खोखली होती जा रही है। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर में अगर राजनीतिक कैद हो जाए तो राजनीति का स्वरूप बदल जाता है। आने वाले छह महीने देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। नीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट कर एक बड़ा काम किया है।

Youth wing of JDU: ‘सीमित संसाधनों में भी नीतीश ने बहाई विकास की गंगा’

पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधानपार्षद ललन सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे ज्यादा युवाओं को छला है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की गंगा बहाई है। नई संसद भवन के उद्घाटन के दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया गया और शिलान्यास के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी आमंत्रित नहीं किया गया था। यह महिला और दलित का अपमान किया है।

Youth wing of JDU: ‘देश को सकारात्मक दिशा प्रदान करना हमारा दायित्व’

युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने कहा कि देश में सबसे अधिक जनसंख्या युवाओं की है। हमारा यह दायित्व है कि हम देश को सही सकारात्मक दिशा प्रदान करें। छठ पूजा के बाद आम जनता को जागरूक करने के लिए युवा जेडीयू सभी जिलों में पदयात्रा निकालेगी। ‘यूथ अगेंस्ट मोदी़ कम्पेन’ के माध्यम से बिहार के युवाओं को एकजुट करने का काम करेंगे।

निवेदिता ने किया संचालन, ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल एवं संचालन निवेदिता मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधानपार्षद ललन सर्राफ युवा जदयू के प्रभारी मनीष कुमार, ई. रामचरित्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह दांगी, प्रदेश महासचिव शुभानन्द मुकेश, प्रदेश महासचिव संतोष सिंह कुशवाहा, नजब इकबाल, राहुल खंडेलवाल, बीरेंद्र मुन्ना, नरेश दांगी, अनुराग पांडेय, जिशन महबूब, हिमांशु पांडेय, गुड्डू पटेल, सुशांत पटेल, कुश पांडेय, वसीम रिजवी, सभी जिलाध्यक्ष एवं युवा प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: मंत्री लेसी सिंह बोलीं, नरेंद्र मोदी भगवान नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *