Delhi NCR

दिल्ली में आज बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार (4 अगस्त) को राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर पूरे दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि शाम या रात में भी हल्की बारिश का एक और दौर आने की संभावना है.

IMD के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. विभाग का कहना है कि 4 अगस्त से 8 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

सोमवार को रही उमस, तापमान भी बढ़ा

सोमवार (3 अगस्त) को दिल्ली में उमस ने लोगों को काफी परेशान किया. सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा. वहीं अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.

हवा और नमी का हाल

बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी हवाएं 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं. पालम में दोपहर 3:30 बजे हवा की गति 33 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई. इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 88 प्रतिशत और न्यूनतम 67 प्रतिशत दर्ज की गई. हालांकि, बारिश बहुत कम रिकॉर्ड की गई.

बारिश के बावजूद राजधानी की हवा पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है. जुलाई 2026 में दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 96 दर्ज किया गया, जो जुलाई 2025 के औसत 78 से अधिक है. हालांकि, 3 अगस्त को AQI 76 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button