Biharराज्य

बांकीपुर में BJP की हार पर अनंत सिंह बोले- जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया, मुख्यमंत्री कोई और बन गया

Bihar News : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. जेडीयू के विधायक अनंत कुमार सिंह ने चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है. वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष को ज्यादा खुश न होने की सलाह दी है.

अनंत कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव में कोई नेता न जीतता है और न हारता है, उन्होंने कहा, “जनता जिसको जिताती है, वही जीतता है.” उनके मुताबिक, बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम जनता के फैसले को दर्शाता है.

जनता के बीच अलग संदेश गया

अनंत सिंह ने कहा कि लोगों के बीच यह चर्चा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर जिस नेता के नाम पर वोट दिया था, उन्हें बीच में हटा दिया गया, उन्होंने कहा कि हालांकि नीतीश कुमार अपनी योजना के तहत पद से हटे थे, लेकिन जनता के बीच अलग संदेश गया है.

उन्होंने कहा, “जनता नाराज है कि हमने किसके नाम पर वोट दिया और बीच में किसे मुख्यमंत्री बना दिया गया. अभी जहां भी चुनाव होगा, वहां इसका असर देखने को मिल सकता है.”

2009 में 17 में से 12 उपचुनाव हारे थे

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी इस हार को स्वीकार करती है, लेकिन विपक्ष को इसे लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए.

उन्होंने कहा, “2009 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने 17 उपचुनाव लड़े थे, जिनमें 12 सीटें हार गए थे. लेकिन 2010 के विधानसभा चुनाव में हमने 89 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ सरकार बनाई थी. इसलिए किसी को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है.”

1995 के बाद पहली बार बीजेपी हारी

वहीं, बांकीपुर सीट पर इस बार जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. यह उनकी पहली चुनावी जीत है.

यह सीट 1995 से बीजेपी के कब्जे में थी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यहां से लगातार विधायक चुने जाते रहे थे. उनसे पहले उनके पिता भी इस सीट का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके थे. ऐसे में इस बार की हार को बीजेपी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- मोरक्को से स्पेन में घुसने की कोशिश के दौरान भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button