Punjab

पंजाब चुनाव में बड़ा अपडेट, SIR प्रक्रिया पूरी, सभी विधानसभा क्षेत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण

Punjab Elections : पंजाब में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के दौरान चुनाव अमले ने राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर किए गए गणना चरण के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा से पहले ही गणना प्रपत्रों के 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पंजाब में घर-घर गणना प्रक्रिया का आज 39वां दिन था।

राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के जिला चुनाव अधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ), पर्यवेक्षकों तथा बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पंजाब के चुनाव अमले की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अथक परिश्रम का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय से पहले पूरा करना चुनाव अमले की उत्कृष्ट कार्यशैली और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पूरा चुनाव अमला बधाई का पात्र है।

ये भी पढ़ें- सैलरी वहीं, किराया आसमान पर, गुरुग्राम के रेंट ने उड़ाए लोगों के होश, शख्स की पोस्ट वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button