धर्मराष्ट्रीय

राष्‍ट्रपति कोविंद, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने दीपावली के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नई दिल्लीः दीपों का पर्व दीपावली को आज देश-विदेश में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दरअसल इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

इस त्यौहार पर सभी घरों में मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया जाता है। इसके साथ ही धन की देवी लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है। सभी लोग इस त्योहार को खास तैयारियां करके मनाते है।

वहीं इस पावन पर्व पर राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। साथ ही राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में लिखा है कि यह त्‍यौहार जीवन में उजाला, भाईचारा, समृद्धि और शांति लाता है।

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की है। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दीपावली के पावन अवसर पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी है।

दीपावली की बधाई देशवासियों को देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा है कि इस प्रकाश पर्व पर प्रत्‍येक व्‍यक्ति के जीवन में प्रसन्‍नता, संपन्‍नता और सौभाग्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button