बिज़नेसराष्ट्रीय

घरेलू LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, गंगटोक और ईटानगर में 1000 रुपये के पार कीमत

LPG Price Hike : देश में 7 जून से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये हो गई है. पिछले तीन महीनों से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए हैं. तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि उन्हें प्रत्येक सिलेंडर की बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ रहा है.

इससे पहले 7 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इस तरह हाल के महीनों में कुल 89 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है. हालांकि, सरकार का कहना है कि मौजूदा कीमतें अब भी वास्तविक लागत से काफी कम हैं और उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिल रहा है.

29 रुपये की बढ़ोतरी पर मंत्रालय का पक्ष

सोमवार को विभिन्न मंत्रालयों की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खानूजा ने कहा कि हालिया 29 रुपये की बढ़ोतरी को उपभोक्ताओं को मिल रही कुल सहायता के संदर्भ में देखा जाना चाहिए.

उन्होंने बताया कि जिस सिलेंडर की वास्तविक कीमत 1600 रुपये के आसपास है, वह गैर-उज्ज्वला उपभोक्ताओं को 942 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. उनके अनुसार, यह अंतर स्वयं एक प्रकार की अप्रत्यक्ष सब्सिडी है. वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाती है.

1600 रुपये से ज्यादा है असल कीमत

खानूजा ने कहा कि उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को प्रति सिलेंडर लगभग 1000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जबकि अन्य ग्राहकों को भी करीब 700 रुपये प्रति सिलेंडर का फायदा प्राप्त हो रहा है.

सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस के आधार पर 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की वास्तविक लागत 1600 रुपये से अधिक बताई गई है. ऐसे में उपभोक्ता मूल्य और वास्तविक लागत के बीच अभी भी बड़ा अंतर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें – अंधविश्वास के चलते भीड़ का खूनी तांडव, पत्नी को ‘डायन’ बताने पर बचाने आए पति की हत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button