मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की महत्वपूर्ण निवेश घोषणाएं, मध्यप्रदेश बनेगा डिजिटल विकास का मॉडल

MP Tech Growth Conclave-2025 :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Share

MP Tech Growth Conclave-2025 : मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित “एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025” में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की तकनीकी प्रगति और डिजिटल विकास को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण उद्घाटन किए और निवेश की घोषणाएं की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर और अन्य आईटी पार्क्स की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सेंटर, इंदौर का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सेंटर इंदौर (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर) का लोकार्पण किया, जो राज्य में आईटी और सॉफ्टवेयर विकास के लिए एक अहम केंद्र साबित होगा। इसके साथ ही, उन्होंने कास्ट एनेक्स में श्री अर्जुन से संवाद किया, जो 100 करोड़ के निवेश से 150 लोगों को रोजगार देने के लिए तैयार है। यह निवेश प्रदेश में न केवल रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा, बल्कि आईटी और तकनीकी उद्यमिता को भी बढ़ावा देगा।

सीएम ने जबलपुर आईटी पार्क (ब्लॉक बी) और वॉर्की टेक पार्क, इंदौर का उद्घाटन किया

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जबलपुर आईटी पार्क (ब्लॉक बी) और वॉर्की टेक पार्क, इंदौर का भी उद्घाटन किया। ये दोनों टेक पार्क प्रदेश में नवाचार और नौकरी के अवसरों को बढ़ावा देंगे।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लेटर ऑफ अलॉटमेंट भी प्रदान किए। इन अलॉटमेंट्स के तहत, दिपेंद्र मिस्त्री- 12 करोड़ की लागत से ऑप्टिकल फाइबर फैसिलिटी उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा, पारितोष मंगल, मनोज मोदी, अनिरुद्ध केला, नितिन अग्रवाल, रोहन श्रीवास्तव, अर्पित कंथाली, सुनीता तांबोली जैसे उद्योगपतियों को भी लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए गए। ये निवेश और परियोजनाएं प्रदेश में तकनीकी विकास और निवेश को गति देंगी, जिससे मध्यप्रदेश को एक प्रमुख आईटी हब के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं प्रदेश के डिजिटल और तकनीकी भविष्य को नई दिशा प्रदान करेंगी और मध्यप्रदेश को भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी हब में बदलने में मदद करेंगी।

ये भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप