राष्ट्रीय

‘अगर मेरी बेटी भी दोषी है तो उसे भी सख्त सजा मिले’, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर बोले सिया गोयल के पिता

Pune Murder Case : पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है. इसी बीच सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

प्रवीण गोयल ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और उन्हें अब भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है, प्रवीण गोयल ने कहा कि केतन से उन्हें अपने बेटे जैसा लगाव हो गया था. उनके अनुसार, अग्रवाल परिवार ने अपना बेटा खोया है, लेकिन उन्हें भी केतन के जाने का गहरा दुख है.

उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए

सिया के पिता ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हो, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, उन्होंने कहा कि यदि जांच में उनकी बेटी भी आरोपी साबित होती है तो उसे भी किसी तरह की रियायत नहीं मिलनी चाहिए, उन्होंने कहा कि जिस जगह से केतन को गिराया गया, अगर उनकी बेटी भी दोषी है तो उसके साथ भी वैसा ही व्यवहार होना चाहिए.

अग्रवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा

प्रवीण गोयल ने कहा कि एक पिता होने के नाते वह समझ सकते हैं कि अग्रवाल परिवार किस दर्द से गुजर रहा होगा. उनके मुताबिक, इस घटना से बड़ा दुख किसी परिवार के लिए नहीं हो सकता, उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को लेकर परिवार काफी उत्साहित था और सिया भी इस रिश्ते से खुश थी. वह अक्सर कहती थी कि केतन बहुत अच्छे इंसान हैं और उसे अच्छा परिवार मिला है.

चेतन के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं थी

प्रवीण गोयल ने कहा कि उन्हें चेतन चौधरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, उन्होंने बताया कि उन्होंने न कभी उसका नाम सुना था, न उसे देखा था और न ही उससे कोई बातचीत हुई थी. उनका कहना था कि उन्हें इस संबंध की कोई जानकारी नहीं थी.

परिवार को बताना चाहिए था

उन्होंने कहा कि अग्रवाल परिवार अच्छे और संस्कारी लोग हैं तथा दोनों परिवारों के बीच वर्षों से अच्छे संबंध रहे हैं, उनके मुताबिक, उन्होंने इस घटना में सिर्फ एक बेटा ही नहीं, बल्कि एक अच्छा रिश्ता भी खो दिया है, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सिया ने केतन को अपने किसी संबंध के बारे में बताया था तो इसकी जानकारी दोनों परिवारों को भी दी जानी चाहिए थी, ताकि शायद स्थिति अलग हो सकती थी.

ये भी पढ़ें- WhatsApp ग्लोबल हेड Kunal Shah की कहानी, डिलीवरी बॉय, मेहंदी कोन बेची, 14-15 साल की उम्र… पढ़ें सफलता की पूरी कहानी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button