Punjab

गैंगस्टरां ते वार’ का 135वां दिन, पंजाब पुलिस ने 555 स्थानों पर छापेमारी की, 299 गिरफ्तार

Gangstran Te Vaar : राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 135वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 555 ठिकानों पर छापेमारी की।

‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

कुल गिरफ्तारियों की संख्या 33,917

अभियान के 135वें दिन पुलिस टीमों ने छह हथियारों सहित 299 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 33,917 हो गई है। इसके अलावा 69 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 16 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 5 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 460वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 1110 नशीली गोलियां और 16,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

कुल नशा तस्करों की संख्या हुई इतनी

इसके साथ ही पिछले 460 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 66,687 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 12 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें- जयपुर एयरपोर्ट पर महिला यात्री में Ebola Virus के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button