Delhi NCRबड़ी ख़बरमौसम

दिल्ली के मौसम में बदलाव, मार्च में मई वाली गर्मी का दिखेगा असर, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather : मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 मार्च को दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं की वजह से तापमान कम रहने का अनुमान है। दो दिन बाद गर्मी में बढ़ोतरी का अनुमान है।

दिल्ली में जल्द भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 18 मार्च तक गर्म हवाएं चलेंगी। तब तक गर्मी का असर कम रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली का वायु प्रदूषण दूसरे दिन भी संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया जो दिल्ली वालों के लिए राहत देने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.9 दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। वहीं सापेक्षिक आद्रता का स्तर 66 रहा।

न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 मार्च को दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। हवा की वजह से तापमान भी कम रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

19 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

राजधानी दिल्ली का मौसम 19 मार्च से साफ रहेगा। 19 मार्च के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। 22 मार्च तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार दिल्ली में रविवार को लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही और एक्यूआई 99 दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में

दिल्ली में शनिवार को पिछले तीन वर्षों में एक जनवरी से 15 मार्च के बीच की अवधि के किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ हवा दर्ज की गई जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 रहा। यह 2025 का पहला ऐसा दिन था जब वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button