बड़ी ख़बर

Chief Justice of India : CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने की संदीप खन्ना के नाम की सिफारिश, होंगे अलगे चीफ जस्टिस

Chief Justice of India : भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया है। केंद्र सरकार को भेजे गए एक पत्र में मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि चूंकि वह 11 नवंबर को पद छोड़ रहे हैं, इसलिए न्यायमूर्ति खन्ना उनके उत्तराधिकारी होंगे। सरकार की मंजूरी मिलने पर न्यायमूर्ति खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे।

आगे उन्होंने लिखा कि उनका कार्यकाल छह महीने का है, जो 13 मई, 2025 को समाप्त होगा। उसके बाद उनकी सेवानिवृत्ति होगी।

10 नवंबर को रिटायर होंगे। बता दें कि सीजेआई चंद्रचूड़ के बाद वरिष्ठता सूची में जस्टिस संजीव खन्ना का नाम है। इसलिए उनका नाम आगे किया गया है। सरकार ने पिछले शुक्रवार को सीजेआई को पत्र लिखा था। इस पत्र में सिफारिश भेजने के लिए कहा गया था। बता दें कि डीवाई चंद्रचूड़ 8 नवबर को सेवानिवृत्ति होंगे। उनके वर्किंग डे की बात करें तो 8 नवंबर शुक्रवार है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष

उन्होंने 10 नवंबर 2022 को सीजेआई का पद संभाला था। जस्टिस खन्ना सीजेआई के पद पर सिर्फ छह महीने ही रह पाएंगे। जस्टिस संदीप खन्ना 18 जनवरी 2019 को न्यायधीश बने थे। उन्होंने सर्वोच्चय न्यायालय के विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर भी कार्य किया है। वर्तमान की बात करें तो राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान से भारत के लिए रवाना, पीएम शहबाज शरीफ का जताया आभार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button