Advertisement

यमुना में उफान, CM केजरीवाल ने किया स्कूल बन्द करने का ऐलान

Share
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलों को बंद करने का एलान किया है। केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, ‘दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहाँ पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।’

Advertisement

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार को सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यमुना में जलस्तर रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे 203.14 मीटर से बढ़कर सोमवार शाम पांच बजे 205.4 मीटर पहुंच गया, जो उम्मीद से 18 घंटे पहले खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। सोमवार रात नदी का जलस्तर 206 मीटर के निशान को पार कर गया था। बुधवार दोपहर एक बजे तक नदी का जलस्तर 207.49 मीटर के निशान और रात 10 बजे यह 208 मीटर के निशान को पार कर गया।

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Ayodhya Visit: दिल्ली एनसीआर के सीएम अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को जाएंगे अयोध्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *