Delhi NCRPunjabबड़ी ख़बरराजनीति

पंजाब चुनाव 2022: अरविंद केजरीवाल का चरणजीत सिंह चन्नी पर वार, बोले- कांग्रेस ने पंजाब को किया बर्बाद

नई दिल्ली: दिल्ली CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि पंजाब (Punjab) में इंडस्ट्री वापस आएगी। नई इंडस्ट्री खोली जाएगी, नए स्कूल, नए अस्पताल बनाए जाएंगे। हमने दिल्ली में ये करके दिखाया है। कांग्रेस ने पंजाब (Punjab Election 2022) में 26 साल और बादल जी ने 19 साल राज किया, इन्होंने पंजाब को बर्बाद कर दिया।

Punjab Election 2022: पंजाब में खोली जाएगी नई इंडस्ट्री

केजरीवाल ने कहा कि घर-ज़मीन बेचकर 20-25 लाख रुपए इकट्ठा करके नौजवान पंजाब छोड़कर विदेश जाने पर मजबूर हैं, तो फिर पंजाब का क्या होगा? हम ये नहीं होने देंगे। AAP की सरकार बनेगी तो सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार ख़त्म करेंगे।

AAP की सरकार बनेगी तो सरकारी नौकरी में करेंगे भ्रष्टाचार ख़त्म

आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हर पार्टी पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में पंजाब में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी भी जीतने के लिए भरपूर कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के लिए भी कई ऐलान किए है। वहीं Punjab में दूसरे चरण (Punjab Election 2022) में यानी 14 फरवरी को चुनाव होने हैं। वहीं इसके नतीजे 10 मार्च को आने हैं। यहां अरविंद केजरीवाल की Aam Aadmi Party, सत्ताधारी कांग्रेस के अलावा BJP और अकाली दल को टक्कर दे रही है।

https://twitter.com/AAPExpress/status/1489846693516365824?s=20&t=N7aSzLbbMTIPSklUxmtTVQ

अरविंद केजरीवाल ने 30 जनवरी को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार (Punjab Election 2022) के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री या किसी भी नेता की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी, दफ्तरों में सिर्फ बाबा साहब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी।

AAP की Punjab में सरकार बनने पर दफ़्तर में लगेगी Baba Ambedkar और Bhagat Singh की फोटो: अरविंद केजरीवाल

Related Articles

Back to top button