राष्ट्रीय

असम में वायुसेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश, 5 जवान शहीद, हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

Jorhat Air force Aircraft Crash : असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश में 5 जवानों की मौत हो गई है. वायुसेना के अधिकारियों ने हादसे में सभी पांच जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार को जोरहाट एयर बेस पर हुई, जहां AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान अचानक क्रैश हो गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बंटा हुआ नजर आया.

स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह समेत 5 जवान शामिल

वायुसेना की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि इस हादसे में एक को-पायलट जीवित बच गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, राहत और बचाव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया.

हादसे के कारणों की जांच के लिए वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं. इस दुर्घटना में शहीद हुए जवानों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम के रूप में हुई है.

वायुसेना ने अपने पोस्ट में लिखा कि भारतीय वायु सेना शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ी है.

ये भी पढ़ें- सोने में निवेश को लेकर बदला नजरिया, विशेषज्ञ बोले- नई खरीदारी से बचें निवेशक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button