राष्ट्रीयविदेश

Republic Day: पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ के बांधे पुल, ‘मेक इन इंडिया’ की भी की सराहना

Republic Day: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की काफी तारीफ की है। उन्होंने भारत को ‘स्वतंत्र’ विदेश नीति का अनुसरण करने का श्रेय दिया। इस मौके पर भारत में स्थित रूसी दूतावास में भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 

Republic Day: ‘PM मोदी के नेतृत्व में भारत बढ़ रहा आगे’

पुतिन ने पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, ‘भारत दुनिया में आर्थिक विकास और वृद्धि की उच्चतम दरों वाला देश है और ऐसा प्रधानमंत्री के नेतृत्व के गुणों के कारण है। उनके नेतृत्व के दौरान ही भारत इस गति से आगे बढ़ा है।’

Republic Day: ‘भारत रूस के खिलाफ षड़यंत्र नहीं करेगा’

पुतिन ने कहा कि वो भारत पर भरोसा करते हैं। उन्होंने इसके पीछे कराण देते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि ई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके खिलाफ ‘षड्यंत्र’ नहीं करेगा। पुतिन ने कहा कि, ‘भारत एक स्वतंत्र विदेश नीति का अनुसरण कर रहा है, जो आज की दुनिया में आसान नहीं है। लेकिन, 1.5 अरब की आबादी वाले भारत को ऐसा करने का अधिकार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उस अधिकार को महसूस किया जा रहा है। ये सिर्फ बयान नहीं है, ये संयुक्त कार्य संयुक्त रूप से आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण है और हमें मध्यम अवधि और दीर्घकालिक अवधि में अपने भागीदारों के कार्यों का पूर्वानुमान लगाने का अवसर देता है।’

रूस फिर करेगा भारत में बड़ा निवेश

गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए पुतिन ने कहा कि रूस भारत में सबसे ज्यादा निवेश करने वाले देशों में से एक है। पुतिन ने संकेत दिए कि वे आगे भी बारत में बड़ा निवेश करने वाले हैं।

पुतिन ने पीएम मोदी के मेक इन इंडिया पहल की भी सहारना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए हैं। उनके अभियान ‘मेक इन इंडिया’ को रूस सहित कई देशों ने देखा है। 

ये भी पढ़ें- Republic Day: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, कैदियों को मिलेगी सजा में 2 महीने तक की छूट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप

Related Articles

Back to top button