Uttarakhandराजनीति

भाजपा नेता खालिद मंसूरी ने की कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता को बर्खास्त करने की मांग

Politics : भाजपा नेता खालिद मंसूरी ने कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी और स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला करते हुए गरिमा दसौनी को पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

दरअसल बीते दिनों एक पारिवारिक वाद के चलते भाजपा नेता खालिद मंसूरी को सहारनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जिसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने भाजपा और वक्फ बोर्ड को कटघरे में खड़ा किया था। उत्तराखंड में यह मामला चर्चा का विषय होने के साथ ही काफी सुर्खियों में रहा। वहीं खालिद मंसूरी ने परिवार वाद में कोर्ट से बाइज्जत बरी होने के बाद आज विकासनगर में अपने समर्थकों के साथ मुलाकात कर चर्चा की।

खालिद मंसूरी ने सभी आरोपों को बताया निराधार

खालिद मंसूरी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को कोर्ट की संवैधानिक प्रक्रिया बताया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर उनके पारिवारिक मामले को तूल देकर भाजपा और वक्फ बोर्ड को बदनाम करने की साज़िश किए जाने का आरोप भी लगाया।

वहीं उन्होंने कांग्रेस से जुड़े स्थानीय लोगों की जांच की मांग की कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी को पद से बर्खास्त करने या उनके द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष ने मामले में लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश की। विपक्ष ने मीडिया को भ्रमित करते हुए उन्हें बदमाश बताया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं का सम्मान ना करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उनपर लीगल कार्यवाई करने की बात कही। साथ ही गरिमा महरा दसौनी से तत्काल इस्तिफा देने की मांग की है।

यह भी पढ़े : मुंबई में इन गाड़ियों पर नहीं लगेगा टोल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button