Gujarat News : गुजरात के वलसाड में आई भीषण बाढ़ में 45 से अधिक लोगों की मौत से आम आदमी पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. पार्टी ने कहा कि इस आपदा में किसानों और छोटे व्यापारियों को भी भारी नुकसान हुआ है.
आम आदमी पार्टी के नेता प्रवीण राम ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. पार्टी ने कहा कि वह इस मुश्किल घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है.
पार्टी ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक न मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे हैं और न ही कोई मंत्री. आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि बाढ़ में जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है, उन्हें तत्काल 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए.
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









