Other States

तिरंगा विवाद पर उमर अब्दुल्ला ने किया महबूबा मुफ्ती का बचाव, बोले- गलती से झंडा गलत पकड़ा होगा

Tiranga Controversy : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तिरंगा विवाद पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी राज्य की मुख्यमंत्री रह चुकी नेता जानबूझकर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़ सकती हैं. उनके मुताबिक, यह एक अनजाने में हुई गलती रही होगी.

उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई व्यक्ति, जिसने किसी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया हो, वह जानबूझकर तिरंगे को उल्टा पकड़ेगा. मुझे लगता है कि उनसे यह गलती अनजाने में हुई होगी.” उनका यह बयान उस वीडियो के सामने आने के बाद आया है, जिसमें पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती कथित तौर पर तिरंगे को उल्टा पकड़े हुए दिखाई दी थीं. इस वीडियो को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था.

आर्टिकल 370 पर केंद्र सरकार पर निशाना

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ का जिक्र करते हुए कहा कि सात साल बाद भी जम्मू-कश्मीर के लोगों के जख्म नहीं भरे हैं और केंद्र शासित प्रदेश को अब तक पूर्ण राज्य का दर्जा वापस नहीं मिला है.

उन्होंने कहा, “अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल हो गए हैं, लेकिन हमारे जख्म अभी तक नहीं भरे हैं.”

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराने और न्याय की लड़ाई लड़ने के अपने संकल्प पर कायम है, उन्होंने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस नहीं मिल जाता, उनकी पार्टी अपनी मांग लगातार उठाती रहेगी.

ये भी पढ़ें- E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्लाबोल, 100 समर्थकों के साथ PM आवास की ओर बढ़े, पुलिस ने रोका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button