शिक्षा

न्यूजीलैंड में पढ़ाई का सुनहरा मौका, भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान, विदेश का सपना होगा पूरा

Education News : क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे खूबसूरत देश कौन सा माना जाता है? वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार न्यूजीलैंड को दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शामिल किया गया है और इसे ग्रीस के बाद दूसरे स्थान पर रखा गया है। यहां ऊंचे पहाड़, नीला समुद्र, घने जंगल और खूबसूरत झीलें इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। यही वजह है कि यह देश घूमने के साथ-साथ पढ़ाई के लिए भी पसंद किया जाता है।

भारतीय छात्र कर सकते हैं आवेदन

इसी बीच न्यूजीलैंड की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंग्टन ने विदेशी छात्रों के लिए एक खास स्कॉलरशिप की घोषणा की है, जिसमें भारतीय छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप का नाम ‘VUW अंडरग्रेजुएट इंटरनेशनल स्कॉलरशिप’ है, जो केवल उन्हीं छात्रों को दी जाएगी जो यहां से बैचलर्स डिग्री की पढ़ाई करने आते हैं।

आसानी से पूरी कर सकें पढ़ाई

यूनिवर्सिटी का उद्देश्य इस स्कॉलरशिप के जरिए विदेशी छात्रों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि वे आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। यह एक ट्यूशन फीस आधारित स्कॉलरशिप है, जिसका उपयोग सीधे पढ़ाई की फीस भरने में किया जाता है।

स्कॉलरशिप केवल नए छात्रों के लिए

इस स्कॉलरशिप के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। आवेदन करने वाला छात्र विदेशी होना चाहिए और उसे पूरी ट्यूशन फीस देनी होती है। साथ ही छात्र के पास यूनिवर्सिटी का एडमिशन ऑफर लेटर होना जरूरी है। यह स्कॉलरशिप केवल नए छात्रों के लिए है जो पहली बार बैचलर्स कोर्स में प्रवेश ले रहे हैं।

Apply Link- https://www.wgtn.ac.nz/scholarships/current/vuw-undergraduate-international-scholarship

इस स्कॉलरशिप के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती। जब छात्र एडमिशन के लिए आवेदन करता है, तो उसी आधार पर यूनिवर्सिटी तय करती है कि उसे स्कॉलरशिप दी जाएगी या नहीं। चयनित छात्रों को इसकी जानकारी बाद में दे दी जाती है।

1 सितंबर से पहले कर सकते हैं आवेदन

एडमिशन प्रक्रिया की बात करें तो विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंग्टन में साल में तीन बार प्रवेश होता है। फरवरी और जुलाई सत्र के लिए एडमिशन बंद हो चुके हैं, जबकि अगला मौका 1 सितंबर से पहले आवेदन करने का है। इस सत्र की कक्षाएं नवंबर में शुरू होंगी। यह स्कॉलरशिप केवल एक वर्ष के लिए मान्य होती है।

ये भी पढ़ें- TMC में बगावत! ऋतब्रत बनर्जी ने किया 60 विधायकों के समर्थन का दावा, ममता की TMC टूटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button