Uttarakhand: श्रद्धालुओं का इंतज़ार ख़त्म, चारधाम यात्रा आज से शुरू

Share

करीब छह महीने के अंतराल के बाद अक्षय तृतीया के पर्व पर शनिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने इस पवित्र यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के बसों को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गढ़वाल हिमालय के चारधामों में से दो अन्य धाम, केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को और बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे।

आज अक्षय तृतीय पर दोपहर 12 बजर 35 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद मां यमुना के धाम यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते समय कर्क लग्न अभिजित मुहूर्त रहेगा। शुक्रवार को मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुनोत्री को रवाना हुई।

ये भी पढ़ें: राज खुलने के डर से विपक्ष ने कराई थी अतीक की हत्या: धर्मपाल सिंह