Advertisement

रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को फिर मिला पैरोल

Share
Advertisement

Haryana: डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ जाएगा। रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम की 21 दिन की फरलो मंजूर की गई है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में हत्याओं और साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में बीस वर्ष की सजा काट रहा है। वो अगले सप्ताह तक एक बार फिर जेल से बाहर आ जाएगा।

Advertisement

राम रहीम की यह 21 माह में 8वीं छुट्टी है

राम रहीम की यह 21 माह में 8वीं छुट्टी है। इससे पहले राम रहीम को 2 बार पैरोल मिल चुकी है। पैरोल समाप्त होने के बाद उसने फरलो की अर्जी लगाई थी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम फरलो के दौरान यूपी के बागपत स्थित अपने आश्रम में रहेगा। इस फैसले के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

राम रहीम को जुलाई में 30 दिन की पैरोल मिली थी

राम रहीम को आखिरी बार जुलाई में 30 दिन की पैरोल मिली थी। तब राम रहीम सुनारिया जेल से निकलकर यूपी के बागपत में रहा था। पैरोल के दौरान उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं थी। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं, और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई।

राम रहीम ने जन्म दिन के लिए पैरोल ली थी

राम रहीम ने 15 अगस्त को अपने जन्म दिन के लिए पैरोल ली थी। इससे पहले राम रहीम को इसी वर्ष जनवरी में चालीस दिन की पैरोल मिली थी।

रेप और हत्या का दोषी है राम रहीम

राम रहीम को अपनी 2 साध्वियों के साथ रेप करने के आरोप में 28 अगस्त 2017 को 20 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के जुर्म में अदालत ने राम रहीम को 17 जनवरी 2019 को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।

यह भी पढ़ें – Gopalganj: आखिर पांच मौतों की वजह क्या…जहरीली शराब या बीमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *