राष्ट्रीय

Visa Free Travel : विश्व रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट हुआ मजबूत, अब इतने देशों की कर सकेंगे फ्री यात्रा

Visa Free Travel : भारतीय नागरिकों और विदेश यात्रा के शौकीनों के लिए बेहद खास खबर है। साल 2026 के लेटेस्ट हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट की ताकत में काफी बढ़ोतरी हुई है।

भारत पिछले साल के 85वें स्थान से अब 80वें स्थान पर पहुंच गया है। जिससे भारतीय पासपोर्ट और भी मजबूत हो गया है। इस मजबूती से भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा करना आसान हो गया है।

पाकिस्तान सबसे कमजोर पासपोर्ट

दूसरी तरफ पाकिस्तानी पासपोर्ट दुनिया का पांचवां सबसे कमजोर पासपोर्ट दर्ज किया गया है, जबकि बांग्लादेशी पासपोर्ट आठवें सबसे कमजोर स्थान पर है। इन देशों के नागरिकों को विदेश यात्रा के लिए ज्यादा पाबंदियों का सामना करना पड़ता है।

भारतीय पासपोर्ट के मजबूत होने से यह संकेत मिलता है कि आने वाले समय में यूरोप या US जैसे देशों में भारतीयों के लिए वीज़ा नियमों में भी ढील दी जा सकती है।

जापान दूसरे नंबर पर

इस साल की लिस्ट में सिंगापुर दुनिया का सबसे मजबूत पासपोर्ट बना हुआ है। जापान और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ऊपर है, इसके नागरिक बिना वीजा के 192 देशों की यात्रा कर सकते हैं। भारत (55 देश) अभी भी पश्चिमी देशों से काफी पीछे है, लेकिन 80वें स्थान पर आना एक अच्छी पहल है।

ये भी पढ़ें- ईरान से भारत की पहली उड़ान, घर वापस आएंगे भारतीय, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button